कविता की सुंदर अभिव्यक्ति

कोमल भावनाओं की सुंदर
अभिव्यक्ति है ……. कविता

कवि के ह्रदय की सुंदर
परिकल्पना है …… कविता

भावों को शब्दों के धागे में
पिरोयी माला है …… कविता

नव रसों से सराबोर
मधुर फुहार है ……. कविता

अलंकारों से सजी सुंदर
सुकुमारी रमणी है …… कविता

ममत्व की पुकार है ….. कविता
प्रियतम का प्यार है …… कविता
वासंती बयार है ….. कविता

चांद की चांदनी और
भोर की ताजगी है ….. कविता

प्रकृति की ख़ूबसूरती का
मधुर बखान है …… कविता

मन से निकली सच्ची
दुआ है ….. कविता

साधना , आराधना , प्रार्थना
और अजा न है …… कविता

कवियों की कलम का
कमाल है …… कविता